उत्तराखण्ड न्यूज़नौकरी-युवा जगत-स्वरोजगार

नशामुक्त युवाओं वाला अल्मोड़ा बनाने की पहल

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा :  युवाओं को नशे से दूर रखने व उन्हें नशे के खिलाफ़ जागरूक करने के उदेश्य से ‘‘नशा मुक्त युवा कार्यक्रम‘‘ की शुरूआत आज राजकीय इण्टर कालेज लोधिया से की गयी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के दिशा-निर्देशन में चिकित्साधिकारी आयुष डा0 अजीत तिवारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशे के दुष्परिणाम व नशा मुक्त समाज में छात्र-छात्राआंे की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि नशे से व्यक्ति का शारीरिक जीवन के साथ मानसिक जीवन भी खतरे की ओर चला जाता है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए व्यायाम के अलावा खेलो में अधिक सहभागिता करनी चाहिए। इस दौरान डा0 तिवारी ने युवाओं में नशे के प्रति बढ़ते आकर्षण, उनसे बचाव व सुरक्षा से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण पावर पाइंट को माध्यम से दिया। इस दौरान निर्भया प्रकोष्ठ की अभिलाषा तिवारी ने भी छात्र-छात्राओं को नशे से मुक्त रहने के सम्बन्ध में अनेक जानकारियाॅ प्रदान की और नशे से होने वाले दुष्परिणामों व उनसे दूर रहने के बारे में बताया गया।
डा. अजीत तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा पूरे जनपद में इस तरह के कार्यक्रम चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में विकासखण्ड हवालबाग के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में नशा मुक्त युवा कार्यक्रम के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके बाद अन्य विकासखण्डों में भी तरह का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानचार्य प्रेम प्रकाश सिंह सहित अन्य अध्यापकगण व छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*