उत्तराखण्ड न्यूज़

मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अलर्ट

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा :  लोक सभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज मतगणना स्थल होटल मैनेजमेंट संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नोडल अधिकारियों व अन्य अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईटीपीबीएस-पोस्टल बैलेट के लिए बनाये गये कक्षों का निरीक्षण किया और कहा कि कक्ष में बैरिकेटिंग-जाली के अलावा बैठने के लिए पर्याप्त स्थान रखा जाय। उन्होंने कहा कि कक्ष में कम्प्यूटर, नेट कनेक्टिविटी, लाईट व अन्य व्यवस्थाए यथाशीघ्र पूर्ण कर लें। इस दौरान उन्होंने मतगणना के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया और निर्देश दिये कि जो भी व्यवस्थाए की जानी शेष है उन्हें पूर्ण कर लें। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम के लिए लगे सी.सी.टी.वी. नियन्त्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया और तैनात कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने डयूटी पर तैनात कार्मिकों के हाजिरी   रजिस्ट्रर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिये कि मतगणना की सभी व्यवस्थाए 20 मई तक पूर्ण कर लें ताकि मतगणना के दौरान कोई भी समस्या न आये।इस अवसर पर नोडल अधिकारी निर्वाचन, मनुज गोयल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एल. फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नरेश कुमार, नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट एस.के. उपाध्याय, प्रभारी अधिकारी विद्युत डी.डी. पांगती, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग दीप चन्द्र पाण्डे, पूजा बधानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*