उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइमसरकार/योजनाएंसियासत

बॉबी पंवार ने एक बार फिर उठाए गंभीर सवाल…

मीडिया लाइव, देहरादून: बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने एक बार फिर ऊर्जा विभाग में हुई नियुक्तियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. बॉबी पंवार ने ऊर्जा विभाग के उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में हुई नियुक्तियों को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2001 और 2003 में जेई और एई के पदों पर नियमों की अनदेखी कर नियुक्तियां की गई है और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया गया. उन्होंने आगे कहा कि जूनियर इंजीनियर अब सहायक अभियंता और सहायक अभियंता अब अधिशासी अभियंता बन चुके हैं, इनमें से कई जीएम और डीजीएम बन चुके हैं।

इसी तरह साल 2005 में अधिशासी अभियंता की सीधी भर्ती निकाली गई, जबकि सीधे अधिशासी अभियंता के पदों पर विज्ञापन का कोई प्रावधान नहीं है.उन पदों पर दो लोगों को नियुक्त किया गया। बॉबी पंवार ने कहा कि इस विज्ञापन के तहत बाद में दो सहायक अभियंताओं को पदोन्नति दी गई। हालांकि 29 अगस्त 2006 को एक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उसके बाद फिर भी नियमों को ताक पर रखकर किसी अन्य को उनकी जगह पर बैठा दिया जाता है। आज वो परियोजना के हेड बने हुए हैं। उनका कहना है कि जब इस परिपाटी से नौकरियां मिल रही हैं तो बेरोजगारों का भी कहना है कि हमें भी ऐसी नौकरियां क्यों नहीं मिल रही है।

उन्होंने सरकार से इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो फिर अवैध तरीके से नौकरियां लगने वालों की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए। बॉबी पंवार का कहना है कि वह इस संबंध में भी ऊर्जा सचिव से वार्ता करने सचिवालय गए थे, लेकिन इसी बीच यूपीसीएल के एचडी के सेवा विस्तार को लेकर गहमागहमी हो गई। इस वजह से अब यह मुद्दा वह जनता के सामने ला रहे हैं। उन्होंने चेताया कि अगर प्रदेश में इसी प्रकार नियम विरुद्ध नियुक्तियां होती रही तो वह इस मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*