उत्तराखण्ड न्यूज़सियासत

MEDIA LIVE : यूपी के सीएम योगी आ रहे हैं उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर, गुरु की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, परिवार वालों से भी मिलेंगे

मीडिया लाइव, देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह यमकेश्वर भी जाएंगे, जहां अपने परिजनों संग समय बिताएंगे। इस दौरान वह अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। योगी दो साल पूर्व पिता के देहवसान के बाद अंतिम दर्शन के लिए नहीं आ पाए थे। विधानसभा चुनाव के दौरान वह 12 फरवरी को कोटद्वार प्रचार के लिए आए थे। इस दौरान उनकी अपनी बहन और भाई से मुलाकात हुई थी।

स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड आएंगे। वह चार मई को यमकेश्वर स्थित भिक्याणी राजकीय डिग्री कॉलेज में अपने गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह कॉलेज सीएम योगी जी के गुरुजी के नाम पर है। उन्होंने ही इस कॉलेज की स्थापना की थी। डॉ.रावत के मुताबिक, प्रतिमा अनावरण का भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी का उत्तराखंड प्रवास का फाइनल कार्यक्रम बाद में जारी होगा। वह पांच मई तक प्रवास रह सकते हैं। तीन मई को वह योगी हरिद्वार में होंगे। इस दौरान वह हरिद्वार में बने उत्तरप्रदेश सरकार के होटल का उद्घाटन भी कर सकते हैं।

बता दें कि परिसंपत्तियों के बंटवारे में यूपी हरिद्वार में अलकनंदा होटल उत्तराखंड को देने पर पहले ही सहमति दे चुका है। योगी दो साल पूर्व पिता के देहवसान के बाद अंतिम दर्शन के लिए नहीं आ पाए थे। विधानसभा चुनाव के दौरान वह 12 फरवरी को कोटद्वार प्रचार के लिए आए थे। इस दौरान उनकी अपनी बहन और भाई से मुलाकात हुई थी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*